जैकी मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट द सेंट जॉर्जेस् हेरिटेज कप के नाम से जाना जाएगा।

Date:

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रतिष्ठित जैकी फुटबाल प्रतियोगिता के पचास वर्ष पूरे होने के बाद इस प्रतियोगिता का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। अब भविष्य में यह प्रतियोगिता द सेंट जार्जेस हेरिटेज कप के नाम से आयोजित की जायेगी।

जैकी मैमोरियल फुटबॉल स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता 14 अगस्त को समाप्त हुई जिसमें सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी ने मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को पराजित कर विजेता का खिताब अर्जित कर इतिहास रच डाला। यह जैकी प्रतियोगिता का अंितंम मैच रहा। सेंट जार्ज के प्रधानाचार्य रमेश अमलीनाथन ने बताया कि पचास वर्ष पूर्व जब यह टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ था तो किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि यह इतना लोकप्रिय हो जाएगा और लोग इतनी उत्सुकता से इसकी प्रतीक्षा करेंगे। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जिस उद्देश्य से इस टूर्नामेंट को प्रारंभ किया गया उसकी कसौटी पर यह वर्ष-दर-वर्ष खरा उतरता रहा है। इसमें प्रतिभाग करने वाली टीमों की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी के साथ ही प्रतिस्पर्धा में भी वृद्धि होती गई। शुरुआत से ही सेंट जॉर्ज कॉलेज ने बिना किसी आर्थिक मदद के अपने बलबूते पर इस टूर्नामेंट के आयोजन का ज़िम्मा लिया और इसे लोकप्रियता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। लेकिन संस्था इस टूर्नामेंट का नाम परिवर्तन करने का अधिकार रखती है। इसकी लोकप्रियता को देखकर व इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए इसके नाम को परिवर्तित करने पर चर्चा की गई। इस प्रतिष्ठित संस्थान ने देश को कई दिग्गज ओलंपिक खिलाड़ी, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी दिए हैं। इसकी समृद्ध विरासत को देखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट का नाम भी इसी विरासत के आधार पर ही रखा जाए और विद्यालय को यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष है कि अब से इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का नाम द सेंट जॉर्जेस् हेरिटेज क

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। 

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग...

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में ज्ञापन दिया। 

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में...

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। 

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान...