बुल्लावाला पुल में आई दरारें, भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Date:

देहरादून: लगातार बारिश से अब सुसवा नदी पर बना बुल्लावाला पुल पर भी दरारे आने की खबरे सामने आयी है| जिसके बाद अब लोनिवि ने इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। जिसको लेकर वहां सूचना भी लगा दी गयी है|
जानकारी के अनुसार सुसवा नदी पर बना यह पुल दो दिन पूर्व पानी के तेज बहाव के चलते भारी कटाव के बाद अब हवा में दिखाई दे रहा है। वहीं पुल की एप्रोच रोड व पुल के बीच में दरारें भी आ गई हैं। पुल में दरारें आने के बावजूद इस पर भारी वाहनों का संचालन किया जा रहा था। जिसके बाद अब लोनिवि की ओर से इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर सूचना भी लगा दी गई है और पुल को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात्रि व बुधवार को पुल के नीचे खोखली हो चुकी नींव के नीचे जेसीबी के माध्यम से आरबीएम को भरने के बाद मिक्सर मसाला लगाया गया। जिससे कि पुल नीचे की ओर न बैठे और पुल की सुरक्षा हो सके। यदि कुछ दिनों के भीतर इस नदी में फिर तेज गति से पानी आता है तो पुल को पूरी तरह से खतरा बना हुआ है। वहीं इसको लेकर लोनिवि के अधिकारी भी सतर्क नजर आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता ओ पी चन्द्रा ने बताया कि पुल की सुरक्षा के लिए कार्य को तेज कर दिया गया है । साथ ही भारी वाहनों का भी प्रवेश पुल पर पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। 

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग...

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में ज्ञापन दिया। 

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में...

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। 

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान...