Site icon uttarakhandyouthnews.com

स्वास्थ्य मंत्री रावत के वाहन पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे

देहरादून: प्रदेश के स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत शनिवार देर शाम उस वक्त बाल-बाल बचे, जब द्वारीखाल से गुमखाल की ओर जाते हुए उनके वाहन के आगे एक पेड़ गिर पड़ा। कार में डा. रावत के साथ लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक दलीप सिंह रावत भी मौजूद थे। सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव से वापस लैंसडाउन की ओर लौटते हुए यह घटना घटी। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और कार्यकर्ता पहुंच गए। बाद में पुलिस व कार्यकताओं ने पेड़ को रास्ते से हटाया। इसके बाद शिक्षा मंत्री अपने गंतव्यों की ओर निकल पड़े।

Exit mobile version