जल संस्थान कर्मचारी संघ ने ट्रेड्स के अनुरोध पर आंदोलन स्थगित किया।

Date:

जल संस्थान कर्मचारी संघ ने ट्रेड्स के अनुरोध पर आंदोलन स्थगित किया।

मसूरी। मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के साथ जल संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक हुई जिसमें जनहित को देखते हुए 23 अगस्त को होने वाली एक दिवसीय टूल व कलम बंद हड़ताल सहित 25 जुलाई से होने वाली अनिश्चित कालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
कुलडी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल एवं जल संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामचद्र सेमवाल ने कहा कि जनहित व पर्यटन हित को देखते हुए जल संस्थान कर्मचारी संघ के तत्वाधान में चलने वाला आंदोलन स्थगित कर दिया है। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड जल संस्थान का कार्यालय नगर पालिका के टाउन हाल में था जब वह नव निर्माण के लिए तोड़ा गया था तो पालिका ने जल संस्थान को स्थान दिया था लेकिन वहां पर नगर पालिका के कर्मचारी निवास करते हैं लेकिन तीन वर्ष बीतने पर भी कार्यालय नहीं दिया गया। लेकिन शहर की जनता की परेशानी को देखते हुए जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियांे से जनहित व पर्यटन हित को देखते हुए आज रात से होने वाली एक दिवसीय टूलबंद व कलम बंद हड़ताल व 25 से होने वाली अनिश्चित कालीन हड़ताल को स्थगित करने का अनुरोध किया गया जिस पर उन्होंने सहमति दे दी है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्हांेने यह भी कहा कि जब तक जल संस्थान को कार्यालय नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा व मुख्यमंत्री जो पेयजल मंत्री भी है वह इसका संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करें अन्यथा मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा। इस मौके पर जल संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामचद्र सेमवाल ने कहा कि कार्यालय की मांग को लेकर 18 अगस्त को धरना दिया था व उसी कड़ी में आज रात 12 बजे से एक दिवसीय टूल व कलम बंद हडताल व 25 से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की घोषणा की थी लेकिन मसूरी टेªडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के कहने पर कि इस हड़ताल से जनता को परेशानी होने के साथ ही पर्यटन प्रभावित होगा इस पर संघ ने निर्णय लिया कि जनहित को देखते हुए आंदोलन स्थगित कर रहे हैं। तथा उम्मीद है कि नगर पालिका शीघ्र जल संस्थान को दी गई भूमि खाली करवायेंगे अन्यथा आंदोलन पुनः किया जायेगा। इस मौके पर जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, नागेद्र उनियाल, अतुल अगवाल, जल संस्थान के महामंत्री उत्तम सिंह, रमेश चंद्र शर्माद्व सुंदर सिंह, संजय रावत, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...