भाजपा वोटर चेतना महा अभियान जनता को जोडने का काम करेगा।

Date:

भाजपा वोटर चेतना महा अभियान जनता को जोडने का काम करेगा।

मसूरी। विकास खंड जौनपुर मुख्यालय में आयोजित वोटर चेतना महा अभियान का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को आखरी व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करना होगा।
वोटर महाचेतना अभियान कार्यक्रम में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारणी सदस्य सौरभ थपलियाल ने जौनपुर विकास खंड मुख्यालय में भाजपा की थीम का मुख्य हिस्सा वोटर चेतना महा अभियान का शुभारम्भ करते हुए कार्य कर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए एक जुटता के साथ आखरी व्यक्ति को भाजपा की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री व पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सोच हर वर्ग को साथ लेकर चलने का सदैव रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता को मोदी व धामी की उपलब्धियों को देश के आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु की ओर अग्रसर है, जिसका हर देश वासियों को फक्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक गुलदस्ता है, किसी भी कार्यकर्ता का दर्जा छोटा नहीं है बल्कि एक माला में पिरोकर संगठन को ओर मजबूत करना है, इस मौके पर वोटर चेतना अभियान के सयोजक बीरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, नारायण सिंह राणा , पूर्व ब्लाक प्रमुख कुवर सिंह पंवार, नैनबाग मंडल के करण कंडारी, थौलधार के अध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी , निहाल सिंह रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान, आशुतोष कोठारी, खेमराज पुजारी, जनक बिष्ट, जयप्रकाश नौटियाल, चन्द्र सिंह रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम बंकवान, खेमराज भ्ट्ट, हीरामनी गौड़, चन्द्र प्रकाश चमोली, राजेश सजवान, श्याम सिंह, अब्बल सिंह, धुरत मनी नौटियाल, गुरु प्रसाद लेखवार सहित बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जसपाल राणा के निधन से मसूरी मंे शोक की लहर।

जसपाल राणा के निधन से मसूरी मंे शोक की...

गोल्फ कार्ट संचालन बंद होने से संचालकों के रोजी रोटी पर संकट।

गोल्फ कार्ट संचालन बंद होने से संचालकों के रोजी...

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मिशन का सहयोग सराहनीय, पालिका ने आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मिशन का सहयोग सराहनीय,...