रोटरी क्लब ने मसूरी गर्ल्स व सनातन धर्म में छात्राओं को भविष्य निर्माण की जानकारी दी।

Date:

रोटरी क्लब ने मसूरी गर्ल्स व सनातन धर्म में छात्राओं को भविष्य निर्माण की जानकारी दी।

मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज एवं सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज मसूरी में छात्राओं को अलग अलग ग्रुप बनाकर भविष्य बनाने के टिप्स दिए व उसकी तैयारियों की जानकारी देने के साथ ही छात्राओं को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित रोटरी ने छात्राओं को अलग अलग ग्रुप बनाकर भविष्य निर्माण करने के टिप्स विषय विशेषज्ञों के माध्यम से दिए। इस मौके पर जहां छात्राओं को इंटर के बाद आगे किस क्षेत्र में भविष्य निर्माण करना है उसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी व कहा कि वह अपना लक्ष्य तय करें व उसी क्षेत्र में अपनी पढाई को केंद्रित कर मेहनत करें ताकि सफलता मिल सके। इसके लिए उन्होंने हर विषय के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं छात्राओं को स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई व छात्राओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष फिरोज अली ने कहा कि रोटरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज व सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की कक्षा छ से बाहर तक की छात्राओं को भविष्य निर्माण की जानकारी दी ताकि वे अभी से अपना लक्ष्य बना कर मेहनत करें। वहीं उन्हें स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने रोटरी क्लब का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने छात्राओं को बारहवीं के बाद आगे किस क्षेत्र में जाना है इसकी विस्तार से जानकारी देकर उनको प्रोत्साहित किया व उनका मनोबल बढाया। निश्चित ही इस कार्यशाला से छात्राओं को उनके भविष्य निर्माण में मार्ग दर्शन मिला है जिसका लाभ उनको मिलेगा। उन्होंने रोटरी का इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विषेश आभार जताया। इस मौके पर रोटेरियन रजत अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी समय समय पर शहर व समाज हित में अनेक कार्य करता है जिसका लाभ शहर की जनता को मिलता है इसी कड़ी में यह कार्यशाला छात्राओं को दिशा देगी ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। इस मौके पर रोटेरियन शैलेंद्र कर्णवाल, संजय अग्रवाल, सुविज्ञ सब्बरवाल, सुरेश अग्रवाल, योगिता, सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गोल्फ कार्ट संचालन बंद होने से संचालकों के रोजी रोटी पर संकट।

गोल्फ कार्ट संचालन बंद होने से संचालकों के रोजी...

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मिशन का सहयोग सराहनीय, पालिका ने आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मिशन का सहयोग सराहनीय,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने पूजा अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे...

मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना में चार की दर्दनाक मौत।

मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना...