मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के बिरगुल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया



आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर स्कूली छात्र,छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि *हमारे जनपद की माताएं व बहने “वोकल फॉर लोकल” को चरितार्थ कर जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, वहीं अन्य स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें भी आर्थिक में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है*। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि *महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है*।
Popular
© 2023-2024 All Rights Reserved.



