युवा पर्यटक की हत्या से भटटा गांव में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी।

Date:

युवा पर्यटक की हत्या से भटटा गांव में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी।

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक होमस्टे में रुड़की हरिद्वार से आए युवा पर्यटक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल चौधरी उम्र 24 साल अपने मित्रों के साथ मसूरी घूमने आए थे व भटटा गांव में एक होम स्टे में रूके थे। सुबह जब होटल कर्मियो ने कमरे का दरवाजा खोला गया तो पलंग के नीचे युवक खून से लथपथ पढ़ा हुआ था। जिसकी सूचना होटल स्वामी ने पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बताया गया कि उनके साथ उनके दोस्त व एक युवती भी थी। जो हत्या करने के बाद भाग गये जिसकी जानकारी होटल कर्मियों को भी नहीं लगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर सीओ मसूरी अनिल जोशी व एसएसआई गुमान सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।  

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा...

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं...

भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। 

भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने प्रधानमंत्री मोदी...