लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर मिष्ठान वितरित किया।

Date:

लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर मिष्ठान वितरित किया।

मसूरी। जौनपुर विकासखंड के थत्यूड में भाजपा महिला मोर्चा ने लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर खुशी का इजहार किया व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री गीता रावत ने महिलाओं को बधाई दी व कहा कि जो बिल वर्षों से लटका था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पास हो गया।
लोक सभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला मोर्चा ने खुशिंया मनाई व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व कहा कि इस बिल के पास होने से अब आने वाले समय में प्रदेश की विधानसभा व लोक सभा में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि अब गांव की गरीब महिला भी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेकर विधानसभा व लोकसभा में जा सकेंगी व महिलाएं र्देश व प्रदेश का नेतृत्व कर सकेंगी। उन्होने इसके लिए प्रधानमत्री नरेद्र मोदी सहित भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष थत्यूड सरिता रावत, बीना रावत, बबीता सजवाण, बबीता रावत शोभना मेलवान सहित बडी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंत्री गणेश जोशी प्रातः पहुंचेे आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत, किया सुरक्षात्मक कार्यो का निरीक्षण। 

मंत्री गणेश जोशी प्रातः पहुंचेे आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत, किया...

किंक्रेग से शटल सेवा का संचालन सफलतापूर्वक शुरू, अनावश्यक जाम से मिलेगी राहत। 

किंक्रेग से शटल सेवा का संचालन सफलतापूर्वक शुरू, अनावश्यक...

अखिल भारतीय महिला समिति ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। 

अखिल भारतीय महिला समिति ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...