पर्यटनमंत्री ने हैलीपैड भारतीय पर्वतारोही राधा नाथ को समर्पित किया वहीं म्यूजियम का लोकार्पण किया।

Date:

पर्यटनमंत्री ने हैलीपैड भारतीय पर्वतारोही राधा नाथ को समर्पित किया वहीं म्यूजियम का लोकार्पण किया।

मसूरी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महारान ने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस पर्यटक स्थल में विश्व पर्यटन दिवस पर सर जार्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। वहीं उन्होंने सर जार्ज एवरेस्ट एस्टेट स्थित हैलीपैड महान भारतीय पर्वतारोही राधा नाथ सिकदर को समर्पित कर लोकार्पण किया।
सर जार्ज एवरेस्ट में आयोजित लोकार्पण समारोह में बोलते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहाकि विश्व पर्यटन दिवस पर देश के पहले कार्टोग्राफी संग्रहालय का लोकार्पण किया गया। वहीं कहा कि प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है कि भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन दिवस पर पिथौरागढ के सरमोली गांव को बेस्ट पर्यटन गांव का अवार्ड दिया गया जो हमारे लिए सम्मान व गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने मन की बात में पर्यटन को बढावा देने की बात कही थी उसी के आधार पर पर्यटन का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्टोग्राफी म्यूजियम आने वाली पीढी को यह बतायेगा कि कैसे नक्शे बनते है व कैसे पैरो मंे जंजीर डाल एवरेस्ट की उंचाई नापी थी। उन्होेने कहा कि पर्यटन को बढावा देने के लिए शाक, शैव, गोलू, वैष्णव, महासू, नवग्रह, विवेकानंद सर्किट बनाये हैं जैसे महासू सर्किट है उसको मामने वाले वहां जायेगें ऐसे ही हर सर्किट को जानने वाले लोग वहां जायेंगे। ताकि पर्यटन सभी क्षेत्रों में बढ सके। उन्होंने कहा कि जार्ज एवरेस्ट पहले खंडहर बन गया था तब संकल्प लिया कि इसे बनाना है जिसे हैरिटेज भवन होने के नाते उसी तर्ज पर बनाया गया। इसमें 23 करोड 52 लाख की राशि लगाई गई। वहीं उन्होंने इस मौके पर हैलीपैड का लोकार्पण भी किया जो तत्कालीन पर्वतारोही राधा नाथ सिकदर को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि वे महान गणितज्ञ थे जिन्होंने एवरेस्ट की उंचाई को नापा, उन्होंने द ग्रेट टैक्नोमैट्रिकल आर्क के लिए किया। जब राधानाथ सिकदर से पूछा गया तो उन्होंने कहाकि मेरे गुरू एवरेस्ट है तो इस चोटी का नाम एवरेस्ट रखा जाय जो पहले प्वांइट 15 के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने ही एवरेस्ट की उंचाई को नापा था। उन्हांेने कहा कि चार धाम के साथ ही पर्यटन पूरे प्रदेश में फैले, वहीं गर्तांग गली का विकास किया है ओम पर्वत को विकसित कर रहे है व प्रधानमंत्री नरेदं्र मोदी ओम पर्वत व आदि कैलाश आने वाले हैं। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहाकि प्रदेश के पर्यटन मंत्री पर्यटन को नई उंचाईयों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं इसी कड़ी में सर जार्ज एवरेस्ट को विकसित किया गया। अत में निदेशक पर्यटन विकास परिषद सुमित पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पर्यटन अपर सचित युगल किशोर पंत, एअरो स्पोर्टस के निदेशक मनीष सैनी, रीवा की प्रिंेसेस मोहिनी सिंह, निदेशक पर्यटन योगेद्र गंगवार, आशा नौटियाल, इतिहासकार गोपाल भारद्वाज, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रिदिमा बग्गा, सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...