स्वतंत्रता दिवस पर हर घर, प्रष्ठिान पर फहराया जायेगा तिरंगा- रतन सिंह चौहान।

Date:

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर, प्रष्ठिान पर फहराया जायेगा तिरंगा- रतन सिंह चौहान।


मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें 12 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। बैठक में भाजपा मसूरी प्रभारी रतन ंिसंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराया जायेगा।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनायेगी व 13 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही जन सहभागिता ली जायेगी। इस मौके पर भाजपा मसूरी प्रभारी व महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने बताया कि 12 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वंतंत्रता संग्राम से जुंडे स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुडी महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, व पुष्पाजंलि अर्पित की जायेगी, 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा जनता की भागीदारी के साथ निकाली जायेगी, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा व उससे जुडे परिवारों को सम्मानित किया जायेगा व प्रदर्शनी लगायी जायेगी। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के हर घर व प्रतिष्ठान में तिरंगा लगाया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में पालिका पूरा सहयोग करेगी व स्वच्छता अभियान में पालिका के सफाई कर्मचारी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को पूरे उतसाह के साथ मनायें। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल ने किया इस मौके पर कार्यक्रम सह संयोजक अनीता धनाई, जसोदा शर्मा, बबीता मित्तल, सुषमा रावत, दर्शनी सेमवाल, कविता, अंजुम, सरोज उनियाल, मनीषा देवी, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, बिजेंद्र भंडारी, उज्जवल नेगी, सोबन सिंह मेहरा, सलीम अहमद, गुलजार अहमद, सोनू, सुरेंद्र, मोहन शाही, अमित कुमार, सुनील कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...