इनर वहील क्लब मसूरी ने आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

Date:

इनर वहील क्लब मसूरी ने आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

मसूरी। मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस पर इनर व्हील क्लब मसूरी ने एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर भव्या संघल ने छात्रों को संबोधित किया व एआई के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्हांने कहा कि यह एक उभरती प्रौद्योगिकी है जिसका उपयोग अनेक कार्या में किया जा रहा है।  भव्या संघल एक उभरती प्रौद्योगिकी रणनीतिकार हैं और पोल्कअसेंबली में प्रोडक्ट हेड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इस विषय पर विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी। छात्राएँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता की कार्यप्रणाली जानकर उत्साहित और आश्चर्यचकित हुईं। इंटर कॉलेज की वरिष्ठ छात्राओं के लिए एआई पर पावरपॉइंट प्रस्तुति भी दी गई। उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार एआई उनके दैनिक कार्यों में सहायक हो सकता है। साथ ही, उन्होंने एआई के नकारात्मक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। छात्राएँ काफी उत्सुक थीं और अनेक प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों की शैक्षणिक उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रयास के माध्यम से क्लब शिक्षा को बढ़ावा देने और युवा शिक्षार्थियों का सहयोग करने के मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के अंत में, मसूरी इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा साधना साहनी ने मुख्य वक्ता को आभार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 120 विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर मनीषी सिंघल, रीना माथुर, किरण त्रिपाठी, अनिता ब़त्रा,  अध्यक्षा साधना साहनी व विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल सहित शिक्षिकाए व स्टॉफ मौजुद रहा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...