भविष्य में जल संकट के प्रति जागरूकर करने के लिए गंगोत्री से रामेश्वरम तक की जा रही पदयात्रा। 

Date:

भविष्य में जल संकट के प्रति जागरूकर करने के लिए गंगोत्री से रामेश्वरम तक की जा रही पदयात्रा।

मसूरी। जन जन को जलं संरक्षण का संदेश देने के लिए पर्यावरणविद रोबिन सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल मां गंगा के पवित्र उदगम स्थल गंगोत्री धाम से सातवें दिन मसूरी पहुंचा जो आगामी मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में रामेश्वर पहुंचेगा जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर यह जल यात्रा पूर्ण होगी।

मसूरी पहंचने पर इटावा उत्तर प्रदेश निवासी पर्यावरणविद रोबिन सिंह ने बताया कि यह ऐतिहासिक पदयात्रा जल सरंक्षण एवंज ल संवेदनशीलता के संदेश के साथ पूरे देश को जागरूकर करने के उददेश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पद यात्रा की शुरूआत मां गंगा के पवित्र उदगम स्थल गंगोत्री धाम से सात दिन पूर्व पूजा अर्चना,यज्ञ के साथ शुरू की गयी व सातवें दिन मसूरी पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके साथ सहयोगी राम धीरज सिंह, रागिनी सिहं, रविंद्र सिंह चौहान, पीयूष सिंह व अभिराज सिंह भी यात्रा में शामिल है। गंगोत्री धाम से रामेश्वरम तकि की यह पदयात्रा 3300 किमी की है जो नौ राज्यों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व जल संकट की गंभीर चुनौती से जूझ रहा है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है, अगर अभी नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी को जीवन दायिनी जल के संकट से जूझना पड़ेगा व जल के लिए संघर्ष करना पडे़गा। इस पद यात्रा का उददेश्य देश के हर नागरिक में जल के प्रति संवेदनशीलता को जगाना व जल संरक्षण की भावना को आत्मसात करना है। यात्रा के दौरान जिस क्षेत्र से गुजर रहे हैं वहां के लोगों से इस गंभीर समस्या के बारे में संवाद किया जा रहा है ताकि लोगों में जल के प्रति जागरूकता बढे। उन्होंने कहा कि जल संवाद अभियान केवल एक पदयात्रा नहीं बल्कि जन जागरण है जो जल ही जीवन का संदेश समाज को दे रहा है, उसका संरक्षण हर व्यक्ति व मानवता के भविष्य के लिए जरूरी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related