विश्व पर्वत दिवस पर सफाई अभियान चलाया व रिसाइकल्ड डस्टबिन लगाये। 

Date:

विश्व पर्वत दिवस पर सफाई अभियान चलाया व रिसाइकल्ड डस्टबिन लगाये।

विश्व पर्वत दिवस पर मसूरी में सफाई अभियान, 50 रिसाइकल्ड डस्टबिन लगाए गए। फोटो कैप्शन रिसाइकल्ड डस्टबिन लगाते मसूरी

मसूरी। विश्व पर्वत दिवस के अवसर पर हिलदारी, नगर पालिका परिषद मसूरी और कीन संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नो वेस्ट एनवायरमेंटल सॉल्यूशन के सहयोग से मसूरी झील और दलाई हिल्स के पैदल मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वेस्ट मटेरियल को पुनः उपयोग में लाकर तैयार किए गए 50 डस्टबिन लगाए गए। जो कि 25 दलाई हिल्स ओर 25 मसूरी झील पर लगाए गए।

इन डस्टबिनों को मसूरी झील के दुकानदारों ने खाली करने की जिम्मेदारी भी ली है। कार्यक्रम के तहत दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों पर क्लीन-अप ड्राइव आयोजित की गई, जिसमें लगभग 150 किलोग्राम कूड़ा एकत्र किया गया। दलाई हिल्स में आयोजित सफाई अभियान में 120 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें संभोटा तिब्बतन स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। इसके साथ ही सभी दुकानदारों ने भी सफाई में सहयोग किया और नए लगाए गए डस्टबिनों को नियमित रूप से खाली करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका से वीरेंद्र सिंह बिष्ट, भट्टा क्यरकुली ग्राम प्रधान मीना कोटल, संभोटा तिब्बतन स्कूल की अध्यापिका तेनजिन तथा धसान किन, ऑपरेशनल मैनेजर अशोक कुमार, शुभम, ज्योति, सोनाली, अमरीन, सुरभी, शीतल, मसूरी झील से कॉन्ट्रैक्टर अमित तथा हिलदारी टीम से वैभव, लीला, निशा, दीपिका, दीपक, सागर और पूजा उपस्थित रहे। ं इस संयुक्त प्रयास को स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सराहा और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...