सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की दो छात्रा खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबाल के लिए चयनित। 

Date:

सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की दो छात्रा खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबाल के लिए चयनित।

मसूरी। मसूरी स्थित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की दो छात्रा खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जिससे विद्यालय में खुशी की लहर छा गयी है।

विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका कविता नेगी ने बताया कि आगामी 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक रांची झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की दो छात्रा खिलाड़ियों आरूषि व ईशा का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिया के लिए अंडर 17 बालिका वर्ग में हुआ था, जिन्होंने देहरादून जिले का नेतृत्व किया था। प्रतियोगिता हल्द्वानी में आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने पर सनातन धर्म गर्ल्स की दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय फुटबाल के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता रॉची झारखंड में 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होनी है। उन्होंने बताया कि ईशा इससे पूर्व एथलेटिक्स में भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लगहर है। उन्हांने कहा कि छात्राओं की मेहनत व अभिभावकों के सराहनीय प्रयास से यह संभव हो पाया। इससे मसूरी का नाम राज्य व राष्ट्र स्तर पर होने से खेल प्रेमियों के खुशी की लहर है व लगाता मसूरी की खिलाड़ी मसूरी का नाम आगे बढा रही हैं। प्रधानाचार्या डा. नम्रता श्रीवास्तव ने खिलाडियों को बधाई दी व कहा कि उनके चयन होने से मसूरी व विद्यालय का नाम रौशन हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...