लंढौर धंसाव का एसडीएम व लोनिवि अधिशासी अभियांता ने निरीक्षण किया। 

Date:

लंढौर धंसाव का एसडीएम व लोनिवि अधिशासी अभियांता ने निरीक्षण किया।

मसूरी। लंढौर बाजार जैन मंदिर के समीप लगातार धंसाव के चलते प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। हालांकि कोई तकनीकि टीम कोई नहीं लेकिन रोड को ठीक करने पर मंथन किया गया।

एसडीएम राहुल आनंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार व नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से लंढौर बाजार के धंसाव वाले हिस्से का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी साउथ रोड पर गये व वहां पर भी धंसाव का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन रोड की व्यवस्था करने पर सहमति बनी है ताकि लोगों को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि धंसाव का मुख्य कारण पानी का रिसाव है। जिस पर जल संस्थान को सीवर लाइन में सुधार के लिए कहा जायेगा व उसके बाद रोड को ठीक किया जायेगा। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता प्रदीप शाह, नगर पालिका के वर्काजेंट कमल नेगी व गोविंद आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related