कांग्रेस ने गांधी चौक पर मनरेगा के नाम बदलने का विरोध में प्रदर्शन किया। 

Date:

कांग्रेस ने गांधी चौक पर मनरेगा के नाम बदलने का विरोध में प्रदर्शन किया।

मसूरी। शहर कांग्रेस ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मनरेगा का नाम बदल कर जीरामजी रखने का विरोध किया व भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर कहा कि भाजपा देश से गांधी का नाम मिटाने का कुत्सित प्रयास कर रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य उपेद्र थापली ने कहाकि केद्र सरकार देश के महापुरूषों के नाम के साथ छेडछाड न करे। उन्होंने देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया व देश के महापुरूषों का नाम हटा कर अन्य नाम रख रही है। भाजपा के इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा ऐसी योजना थी जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज के तहत दी थी ताकि ग्रामीण अपने गांव का विकास कर सकें व छोटी जरूरतों को पूरा कर सके। इससे पलायन भी रूका लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आया व इस योजना को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इसमें बंदर बांट की जायेगी व देश को बडे उद्योग पतियों को पनपाने का कार्य कर रही है। मोदी अडानी अंबानी को देश बेच रही है व गरीबों को पांच किलो अनाज देकर पेट भरने की बात करती है बाकी सभी उद्योग पतियों को पनपाने का कार्य कर रही है। उन्होने चेतावनी दी कि यह होने नहीं दिया जायेगा, यह निकम्मी सरकार कांग्रेस की योजनाओं को समाप्त करने का प्रयास कर रही है व आने वाले समय में भाजपा को उखाड फेंकने का कार्य करेंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष व धनोल्टी विधानसभा प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस संसद में मनरेगा को हटाने के लिए बिल लाने का प्रयास कर कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलना है उन्होंने कोई योजना नहीं बनायी कांग्रेस की योजनाओं को नाम बदलने का कार्य कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व जिला अध्यक्ष संजय किशोर लगातार कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं, भाजपा ने गरीब को गरी बनाने का कार्य किया पूरा देश अडानी अंबानी को पनपाने का कार्य कर रही है, भाजपा हिटलरशाही की ओर जा रही है, व आने वाले समय में शंका है कि आने वाले समय में नोट पर मोदी की फोटो लगाने के लिए भी संसद में प्रस्ताव लाया जायेगा। कांग्रेस ने कई योजनायेंद ी आश्चर्य है कि वंदे मातरम के लिए दस घंटे संसद में बहस चली लेकिन जन हित के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा। कांग्रेस ने वोट चोर के लिए रैली की व आने वाले समय में देश से भाजपा को उखाडने के लिए देश की जनता कांग्रेस के साथ खडी होगी। इस मौके पर मनीष गोनियाल, मेघ सिंह कंडारी नागेंद्र उनियाल, राजेश मल्ल,महेश चंद, महिमानंद, अजीज अहमद, नाजिम, जगपाल गुसाई, तेजपाल रौथाण, राजीव रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related