मसूरी। मसूरी विंटर कार्निवाल के फूड फेस्टिवल तथा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Date:

मसूरी। मसूरी विंटर कार्निवाल के फूड फेस्टिवल तथा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुंचकर वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति कराता है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए देशभक्ति, धर्मनिष्ठा और आत्मबल की प्रेरणा है। इस मौके पर गुरू सिंह सभा लंढौर के अध्यक्ष एमपीएस खुराना सैमपाल, जगजीत कुकरेजा, जसबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, सहित सिख समाज के लोग मौजूद रहे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत मॉल रोड पर लगाए गए फूड फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों की सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल टैरिस में कार्निवाल के सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विंटर कार्निवाल जैसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से मसूरी की सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, रजत अग्रवाल, मनमोहन मल्ल, संदीप साहनी, मोहन पेटवाल, देवी गोदियाल, सतीश ढौडियाल, रमेश खडूरी, शैलेंद्र कर्णवाल, संजय अग्रवाल, एडीएम मसूरी राहुल आनंद सहित कई सैलानी उपस्थित रहे।ं

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल शक्तिकेंद्र संयोजकों की...

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम आयोजित किया गया। 

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम...

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह।

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण...

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दम। 

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने...