सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश देने के लिए बाइकर्स रैली का आयोजन किया गया। 

Date:

सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश देने के लिए बाइकर्स रैली का आयोजन किया गया।


मसूरी। सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश देने के लिए विंटर लाइन कार्निवाल के तहत मसूरी सुपर बाईक राइड का आयोजन जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड मोटर स्पोटर्स के साथ मिलकर किया गया। देहरादून से विभिन्न आकर्षक बाईकों को जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया व गढवाल टैरेस मसूरी पहुंचने पर एसडीएम राहुल आनंद ने बाइकर्स का स्वागत किया व प्रमाण पत्र वितरित किए।
विंटर लाइन कार्निवाल के तहत बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढकर एक उत्कृष्ट बाइकों को देखने के लिए गढवाल टैरेस पर जमावड़ा लगा रहा। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि भारत में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके लिए बाइक रैली के माध्यम से बाइकर्स ने सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया जो युवाओं को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करेगा व वाहन चलाने के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्हांने आहवान किया कि जिम्मेदार वाहन चालक बने व देश में रोड दुर्घटना में मृत्यु दर को कम करें, मसूरी में भी देखा गया है कि नये बच्चे व युवा तेज वाहन चलाते हैं ऐसा न कर जिम्मेदारी से अपने वाहन चलाये व टै्रफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद बाइक चलाने के शौकीन है व पहाड़ो पर गये हैं। इस मौके पर रैली में शामिल सभी 37 बाइकर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। उत्तराखंड मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष राहुल चौहान एवं सचिव कपिल कर्णवाल ने अवगत कराया गया कि उत्तराखंड मोटर स्पोर्ट्स द्वारा उत्तराखंड में इस तरह के आयोजन पूरी सुरक्षा व नियमों के तहत करवाया जाता है। इस बार विंटरलाइन कार्निवाल के दौरान सुपर बाइक राइड्स के आयोजन से सभी बाइकर्स रोमांचित हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस सुपर बाइक राइड में 3 महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया गया है। इस राइड्स में विजय अग्रवाल की 1900सीसी की यामा बाइक, यशपाल की हार्लि-डेविडसन, सनी की डुकाटी व बीएमडब्ल्यू पर्यटको के बीच काफी पसंद की गई।
बाक्स- वश्व रिकार्ड धारी मौ. आरून ने कहा कि उन्हे छह माह पहले चोटिल होने के बाद भी विश्व रिकार्ड बनाया जो हाईएस्ट एल्टीटयूट कैंपिंग बाय इन्डीजव्यूजल एन मोटर साइकिल जिसमें बिना खाना पीने के 19 हजार 24 फीट की उंचाई पर बनाया व मेरा पैर टूट चुका था उसके बाद भी रिकार्ड बनाया। मसूरी बाइक रैली का अच्छा अनुभव रहा।  जितेंद्र िंसह चौहान ने कहा कि वह गत तीन साल से नेशनल चैंपियन रहा हूं। इस रैली का अनुभव अच्छा रहा मेरे लिए तो यह सामान्य था मै मसूरी से लगे जौनसार का रहने वाला हूं। उन्होंने कहा कि पहले बाइक नहीं चलायी बेटा चलाता था उससे प्रोत्साहित होकर बाइक चला रहा हूं। रिद्धमान सिंह ने कहा कि बाइक रैली में नेशनल चैंपियन रह चुका हू। उन्होंने कहा कि यहां की राइड बहुत अच्छी रही रोडे अच्छी है लेकिन थोड़ा टै्रफिक की समस्या नजर आयी। वहीं शीघ्र ही नेशनल में प्रतिभाग करना है जिसके छह राउंड होंगे व उत्तराखंड के लिए पदक लायेंगे। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी हीरा लाल मौजूद रहे।

Previous article
Next article
फूड फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजनों ने पर्यटकों को आकर्षित किया। फोटो कैप्शन पहाड़ी व्यंजन स्टाल मसूरी 3 से 4 मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल के तहत फूड फेस्टिवल पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। जिसमें पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ के व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं व उसकी सराहना कर रहे हैं। पर्यटकों को पहाड़ी खाना इतना पसंद आ रहा है कि एक बार खाने के बाद बार बार स्टालों पर आ रहे हैं व वापस जाते समय पैक करा कर भी अपने रिश्तेदारों व परिचितों के लिए ले जा रहे हैं। मालरोड पर लगे फूड फेस्टिवल में प्रशासन ने पहाड़ी खाने के स्टालों को प्रमोट करने के लिए विशेष प्रयास किए व कहा कि अधिक से अधिक पहाड़ी व्यंजनों को परोसा जाय। इस मौके पर देहरादून से आयी कैंफे स्वामी अनुष्का उनियाल ने कहा कि बहुत अच्छा रिस्पांस है पहली बार स्टाल लगाया है व पहाड़ी खाने को प्रमोट किया जा रहा है उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां पर लाल चावल के साथ भुटुवा दे रहे हैं, वहीं उडद की दाल का चौसा, मीठे में झंगोरे की खीर के साथ ही मोमो आदि परोस रहे है, जो पर्यटक एक बार आ रहा है वह दुबारा आ रहा है यहां तक कि कई पर्यटकों ने कहा वह जा रहे है व पहाड़ी खाना पैक कर दें ताकि वह अपने रिश्तेदारों व परिचितों को खिला सकें। वहीं अक्ष्य एटवान ने बताया कि पेबल स्ट्रीट कैफे है, पहले सोचा नहीं चलेगा लेकिन यहां आकर बहुत डिमांड है पहाड़ी खाने की व अपने चाइनीज में मोमो रखा है यहां आने पर बहुत सीखने को मिला, मसूरी में देश भर के पर्यटक आ रहे है जिससे पूरे देश में पहाड़ी खाने की खुशबू जायेगी। इसी कड़ी में देहरादून से आयी प्यारी पहाड़न की प्रीति ने बताया कि उन्होंने इस बार मंडुवे के मोमो, स्प्रिंग रोल, पकोड़ी व चाउमिन रखी है इसके साथ ही पहली बार हिमाचली सिडडू को भी रखा है वहीं मडुवे की चाय भी रखी है जिसे काफी पंसंद किया जा रहा है। गढवाल सभा ने भी पहाडी खाने को परोसा है, जिसमें अनीता पुंडीर व शशि रावत ने बताया कि सभा की ओर से हर कार्निवाल में गढवाली पकवान परोसे जाते है, इस बार गहत की दाल के स्वांले, उडद की दाल के पकोड़े, झंगोरे की खीर के साथ ही लाल चावल, कंडाली का साग भी परोसा जा रहा है। वहीं हिमालय हार्ट की चंदा पुंडीर ने बताया कि उन्होंने पहाड़ी खाने के साथ ही नेपाली व्यंजन भी परोस रही हैं जिसमें गढवाल के स्वालें, पकोड़े, झंगोरे की खीर व नेपाली खाने में सेल रोटी व आलू की चटनी परोसी जा रही है जिसे पर्यटक खासा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फूड फेस्टिवल में चाइनीज, कान्टिनेंटल, फूड के साथ ही पहाड़ के उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं, जिसमें मडुवे का आटा, लाल चावल, राजमें, कुलथ, तोर की दाल, शहद, सहित अनेक उत्पाद रखे गये थे। दिल्ली से आये पर्यटक हरविंदर सिंह व अनीसा ने बताया कि पहाड़ी खाना पहली बार खाया है, व बहुत ही स्वादिस्ट लगा जिसमें मडवे के मोमो, पहाड़ी दाल के पकोड़े व झंगोरे की खीर का स्वाद बहुत लजीज था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related