अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

Date:

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

मसूरी। छा़त्र संघ अध्यक्ष प्रर्वेश राणा के नेतृत्व में अंकिता भंडारी हत्याकांड में लिप्त वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व भाजपा का पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस व मसूरी के युवाओं में लगातार आक्रोश बढ रहा है।

शहीद भगत सिंह चौक से पुतले को लेकर प्रदर्शन शुरू किया गया जो मालरोड होते हुए ग्रीन चौक तक गया व भाजपा के विरोध में नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कहा कि अंकिता भडांरी हत्याकांड में भाजपा कुछ नहीं बोल रही वहीं बीजेपी पहले कहती रही कि हमारे पास सबूत नही है रिजोर्ट को तोड़ दिया गया लेकिन अब सबूत है, चैट लीक हुए है, अगर भाजपा ने 15 दिन में सीबीआई की जांच नहीं की तो मसूरी के अंदर उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर सुशांत बोहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकाडं में नया मोड आया व दुष्यंत कुमार जिसे गटटू कहा जाता है उसका नाम आया है, जो भाजपा के महामंत्री है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान आया न ही कोई कार्रवाई की गयी। आखिर सरकार उसे क्यों बचाना चाहती है। अफसोस है कि सरकार की ओर से लगातार मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर सरकार सीबीआई जांच नहीं करती तो आंदोलन तेज किया जायेगा व मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, जगपाल गुसांई, सहित, युवा कांग्रेस व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की...

रयाट गांव में कूड़ा डंपिग जोन बनाने का ग्रामीण कर रहे विरोध। 

रयाट गांव में कूड़ा डंपिग जोन बनाने का ग्रामीण...