पटरी हटाये जाने के विरोध में शहीद स्थल पर धरने के दस दिन पूरे, धरना जारी।

मसूरी। मालरोड से पटरी हटाये जाने के बाद से शहीद स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे रेहडी पटरी कमजोर वर्ग समिति के दस दिन हो गये। लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही न ही कोई बातचीत करने आ रहा है।
इस मौके पर रेहडी पटरी कमजोर वर्ग समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने कहा कि मालरोड से पटरी हटाने के बाद विरोध कर रहे पटरी व्यापारियों को शहीद स्थल पर धरना देते हुए दस दिन हो गये है। इस बीच पालिकाध्यक्ष ने सकारात्मक रूख अपनाया है व कहा कि जो जायज हैं उनके लिए व्यवस्था की जायेगी, लेकिन अभी थोड़ा समय लगेगा व खुद आकर बात करूंगी। आपस में बैठ कर निर्णय लिया जायेगा। इस मौके पर महामंत्री गोविंद नौटियाल ने कहा कि पालिका ने बुलाया था लेकिन हम नहीं गये व वो हमारे पास आये। लेकिन बात की जायेगी बिना बात के कोई समस्या हल नहीं होगी, बातचीत के लिए मनाही नहीं है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पटरी व्यवसायी मौजूद रहे।




