एबीपी में डॉक्टर दिनेश जैसाली को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। 

Date:

एबीपी में डॉक्टर दिनेश जैसाली को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

मसूरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश संगठन ने मसूरी एमपीजी कालेज के प्रवक्ता डा. दिनेश जैसाली को स्टूडेंट फॉर सेवा प्रकल्प के प्रांत प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।

देहरादून के दून विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय सम्मेलन विगत दिनों आयोजित किया गया। प्रांत अधिवेशन में उनकी भूमिका को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा करते हुए मसूरी एमपीजी कालेज के प्रवक्ता डा. दिनेश जैसाली को स्टूडेंट फॉर सेवा प्रकल्प का प्रांत प्रमुख नियुक्त किया। डॉ दिनेश जैसाली इससे पूर्व में संघ के अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं तथा 2018 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्व के साथ साथ वर्तमान में देहरादून जिले के जिला प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में स्टूडेंट का सेवा के माध्यम से छात्र समाज को राष्ट्र सेवा सामाजिक, दायित्व एवं मानवीय मूल्यों से जोड़ने की दिशा में और अधिक प्रभावी कार्य होने की अपेक्षा है। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी, शिक्षाविदों एवं छात्र प्रतिनिधियों ने डॉक्टर जैसाली को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में संगठन राष्ट्र के पुनर्निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप देगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी शाखा ने डा. जैसाली को प्रदेश में महत्वपूर्ण दायित्व देने पर प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया व इसे मसूरी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। डा. दिनेश जैसाली ने भी इस जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व कहा कि वह अपने दायित्व का ईमानदारी से परिषद व छात्र हितों के लिए कार्य करेंगे व संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...