एनएसएस शिविर में छात्रों को नागरिक कर्तव्यों व यातायात नियमों की जानकारी दी। 

Date:

एनएसएस शिविर में छात्रों को नागरिक कर्तव्यों व यातायात नियमों की जानकारी दी।

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी के एन.एस.एस.के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर मसूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने छात्र-छात्राओं के नागरिक कर्तव्यों पर विशेष जानकारियां प्रदान की।

इस मौके पर सुनील सिलवाल ने कहा की प्रत्येक छात्र-छात्रा को समाज के अंदर जागरूक रहते हुए अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहना चाहिए तथा साथ ही समस्याओं की निराकरण हेतु उचित माध्यम से अपनी शिकायती भी प्रेषित करती रहनी चाहिए। द्वितीय सत्र में कोतवाली मसूरी से उपस्थित उप निरीक्षक संदीप सिंह एवं राजेंद्र सिंह ने स्वयंसेवकों को जानकारी दी व कहा कि हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपनी तथा दूसरों की रक्षा करनी चाहिए इसके साथ ही वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड अत्यधिक हो रहे हैं उसके लिए भी हम सभी को जागरूक करना चाहिए। सावधानी से फोन एवं अन्य सर्च इंजन का उपयोग करना होगा .इसके साथ ही नशे से दूर रहती हुई युवा पीढ़ी को बचाना है तथा समाज को एक सही दिशा की ओर आकर्षित करना है इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ.मनोज रयाल.कार्यक्रम अधिकारी राकेश भट्ट. राजेश राणा, सोनी सिंह सहित अन्य शिक्षा गण उपस्थित रहे.।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...