आर्यनदेव उनियाल के भाजयुमों के प्रदेश मंत्री बनने पर मसूरी में स्वागत। 

Date:

आर्यनदेव उनियाल के भाजयुमों के प्रदेश मंत्री बनने पर मसूरी में स्वागत।

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहलीबार मसूरी पहुंचने पर आर्यनदेव उनियाल को जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरा सहयोग किया जायेगा।

भाजयुमों प्रदेश मंत्री बनने पर आर्यनदेव उनियाल का मसूरी पहुंचने पर युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गांधी चौक, सहित विभिन्न स्थानों पर उनका माला पहना व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह चौक पर ढोल ढमाके व आतिशबाजी से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गयी। इसके बाद कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर सभागार में उनके सम्मान व स्वागत में कार्यक्रम रखा गया जहां पर मसूरी सहित देहरादून, रूड़की, हरिद्वार आदि से आये कार्यक्रर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता, माला व शॉल पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री सहित प्रदेश के बडे नेताओं ने आशीर्वाद दिया व प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया। उन्होंने कहाकि मसूरी जैसे छोटे शहर के छोटे कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व दिया उसके लिए सभी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह युवाओं के कारवां ने मसूरी में स्वागत किया उससे अभीभूत हूं युवाओं में जोश व भरोसा है व कदम मिलाकर चलेगें व 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लायेगे व संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि मै विधि का छात्र हूं व जिम्मेदारी से बोलूगा कि अंकिता भंडारी केश में पुलिस कार्यवाही करती है कोर्ट में कार्रवाई चलती है व सभी आरोपी दिंडत हो चुके हैं। अब विपक्ष मुददा विहीन है, अंकिता बहुत अच्छी लडकी थी, व अपना कार्य करती थी लेकिन उसके साथ दुखदायी घटना हुई उसका मखौल उड़ा रहे हैं, इसमें सभी इन्कवारी हो चुकी है आरोपी दिंडत हो चुके हैं, मुख्यमंत्री ने भी बोला कि कोई भी जांच चाहते है की जायेगी लेकिन झूठ ज्यादा दिन नहीं चलता संवेदनशील मुददे को बेवजह उछालना गैर जिम्मेदाराना है इसे जनता माफ नही करेगी। उन्होंने कहाकि युवा एक साथ है युवा प्रकोष्ठ बना, सभी कदम मिला कर चलेगे, मसूरी मेरा घर है यहां से भाजपा का विधायक बनेगा इसके लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महानगर, अंकित नौटियाल, जिला युवामोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा उत्कर्ष गुप्ता, मनीष सैनी, सत्यम तोमर, मंडल उपाध्यक्ष गुडमोहन राणा, युवा मोर्चा मसूरी के अध्यक्ष रवीद्र रावत, पालिका सभासद अमित भटट, महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल ने किया। इस मौके पर पालिका पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल, तनु उनियाल, सभासद विशाल खरोला, सचिन पंवार, सपना शर्मा, राधा आनंद, जगदीश भटट, राजेश्वरी नेगी, यमुना नौटियाल, सुषमा रावत, राहुल असवाल, सुधांशु रावत, कौशल,, नरेंद्र पडियार, आशीष जोशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व युवामोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल शक्तिकेंद्र संयोजकों की...

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम आयोजित किया गया। 

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम...

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह।

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण...

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दम। 

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने...