उत्तराखंड टैक्सी मेक्सी महासंघ ने केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया। 

Date:

उत्तराखंड टैक्सी मेक्सी महासंघ ने केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया।

मसूरी। उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ’ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश में हो रही परिवहन व्यवसायियों को वाहनों की फिटनेस पर हो रही परेशानियों को लेकर मिला व ज्ञापन प्रेषित किया। जिस पर केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन सचिव बी उमाशंकर को फोन पर उत्तराखंड के समस्त 13 जिलों में जब तक ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर स्थापित नहीं हो जात तब तक पूर्व की भांति फिटनेस परिवहन कार्यालय में ही करवाने के संबंध में वार्ता की।

जानकारी देते हुए उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रवक्ता यशवीर सिंह पंवार ने बताया कि केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने प्रदेश के परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत एवं अपर परिवहन आयुक्त एस के सिंह व उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा से दूरभाष पर वार्ता करके उत्तराखंड में परिवहन कार्यालयों में बंद की गई फिटनेस की समस्याओं हेतु पत्र मांगा गया जिसके पश्चात सचिव परिवहन भारत सरकार ने इस विषय का संज्ञान लेकर निराकरण शीघ्र करने का भरोसा दिया। इस पंर महासंघ की ओर से केद्रीय राज्यमंत्री टम्टा का धन्यवाद किया गया कि उन्होंने महासंघ की समस्याओं पर संज्ञान लेकर निराकरण का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ’ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, दीपक भट्ट, यशवीर सिंह पंवार, नवल किशोर, ठाकुर सिंह बिष्ट, बीर सिंह राणा, मुकेश खरोला, गणेश जंग थापा, आदि थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...