उप जिला चिकित्सालय में आसं संस्था के माध्यम से 25 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया। 

Date:

उप जिला चिकित्सालय में आसं संस्था के माध्यम से 25 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया।

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय में आस संस्था ऋषिकेश के तत्वाधान में आयोजित पोषाहार वितरण कार्यक्रम में 25 टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर टीबी रोगियों को उपचार के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गयी।

टीबी रोगियों को पोषाहार वितरण कार्यक्रम में आस संस्था ऋषिकेश की महासचिव हेमलता ने रोगियों से बातचीत की व उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्हांने कहा कि अधिकतर रोगी टीयू से दवाई लेकर चले जाते है लेकिन अपनी परेशानियों व भ्रांतियों पर कोई बात नहीं करते। जबकि अनेक लोग टीबी रोग से ग्रस्त हैं, वहीं कई टीबी रोगी समय से उपचार करवाने पर रोग मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहाकि धु्रमपान व नशे के कारण कई रोगी गंभीर परिणाम भुगत रहे हैं, उन्हें इससे बचाने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने टीबी रोगियों को भरोसा दिया कि अगर वह नियमित दवा ले रहे हैं तो शीघ्र इस रोग से मुक्ति पा सकते हैं। इसमें कोई ढील नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसटीएस बृहस्पति कोठियाल ने भी रोगियों से चर्चा की व आवश्यक जानकारी देने के साथ दवा का वितरण किया। इस मौके पर मसूरी के टीबी चैंपियन ने वॉलियटर बनने हेतु स्वयं सहमति दी, जो बहुत अच्छी पहल रही वहीं कुछ टीबी रोगी रोग मुक्त हो गये हैं इस पर खुशी जाहिर की गयी। इस बार टीबी रोगियों को पोषाहार देने में लबासना मसूरी, जैन वनस्थली, नीलिमा शाह, आरती बलोदी देहरादून, ने पोषाहार में सहयोग किया। इस मौके पर एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, आस टीबी चैंपियन वॉलिंटियर पूनम, अभय, टीबी रोगी व उनके परिजन मौजूद रहे।


 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...