विद्यामंदिर इंटर कालेज एनएसएस शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हुआ। 

Date:

विद्यामंदिर इंटर कालेज एनएसएस शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हुआ।

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी इकाई की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लघु नाटिका, समूह गान व सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम समापन पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने उपस्थित स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा की हम सबको सामूहिक रहते हुए एक दूसरे की प्रति सहज व सरल भाव रखते हुए अपने जीवन को जीने का वह गुण इन विशेष शिविरों से ही प्राप्त होते हैं। वहीं विशेष शिविर हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि करते हुए हमें दूसरों की सुख और समस्या कों जानने का प्रयास भी करते है. साथ ही समाज में फैल रही अंधविश्वास वह कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। वहीं शिविर में स्वयं सेवक सामूहिक रूप में रहने के साथ नेतृत्व क्षमता के गुर सीखते है व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए तैयार होते हैं। विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने कहा कि सभी स्वयं सेवकों को अपने आसपास के परिवेश की स्वच्छता एवं स्वयं की सजगता रखते हुए समाज को मजबूत करने का कार्य करने हेतु प्रेरित करने का विशेष उद्देश्य है। ऐसे शिविरों से बच्चों को बहुत सीखने को मिलता है व उपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है जो उनके जीवन में बहुत काम आता है। समापन पर शिविर.के सर्वश्रेष्ठ दल क्रमांक 1 कों सम्मानित किया गया. साथ ही सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी आदर्श रावत, आंचल पवार, सर्वश्रेष्ठ सबसे अनुशासित स्वयं सेवी शिवम रावत, ईशा, शिविर में सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला दिनेश भट्ट तथा पायल प्रीति, योगेश, अनुज सुमित को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश भटट ने पूरे सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत की व गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल ने उपस्थित अतिथियों, विभिन्न सत्रों में उपस्थित विषय विशेषज्ञों, कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षक बंधु बहनें तथा उपस्थित भैया बहनों, अभिभावकों का ह््रदय से आभार व्यक्त किया व कहा कि सामूहिकता से जीवन को चलाना इस शिविर में स्वयं सेवकों ने सीखा है। इस मौके पर राजेश राणा सहित स्वयं सेवक मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...