हिलदारी व नगर पालिका के तत्वाधान में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन। 

Date:

हिलदारी व नगर पालिका के तत्वाधान में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन।

मसूरी। नगर पालिका व हिलदारी के तत्वाधान में उप जिला चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 105 पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई।

शिविर के दौरान पर्यावरण मित्रों का ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड एवं डेंटल जांच जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्कर्स के स्वास्थ्य की समय पर जांच कर उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। हिलदारी द्वारा सभी सैनिटेशन वर्कर्स को मेडिकल बुकलेट वितरित की गई और उनके लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई। मेडिकल कैंप में नगर पालिका की ओर से एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सिविल अस्पताल की ओर से डॉ. यतेंद्र, डॉ. संतोष कुमार नेगी, डॉ. प्रशांत नेथानी एवं डॉ. अभिनव सहित चिकित्सकीय टीम, ने सहयोग किया। हिलदारी की ओर से दीपक, लीला, निशा एवं दीपिका, तथा लॉर्ड शिवा संस्था की ओर से हिमांशु, ज्योति, अनिल एवं विक्रम उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह निःशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और वर्कर्स के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा मिला।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...