वीक एंड पर पर्यटक मसूरी पहुंचे, लेकिन जाम से जूझना पड़ा।

Date:

वीक एंड पर पर्यटक मसूरी पहुंचे, लेकिन जाम से जूझना पड़ा।


मसूरी। पर्यटन नगरी में वीक एंड पर अचानक पर्यटकों के बढने से एक बार फिर से जाम से लोग परेशान हो गये। खास कर वैलीब्रिज क्षेत्र में सुबह से ही दो किमी से लंबा जाम मसूरी व देहरादून की ओर लगा रहा व धीरे धीरे वाहन निकलते रहे। जिस कारण मसूरी पहुचने में लोगों को तीन घंटे का समय लगा जबकि मसूरी एक घंटे का सफर है। वहीं मसूरी में भी कई स्थानों पर पर्यटक व स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे।
वीकएंड पर अचानक पर्यटकों की बढने से व्यवस्था चरमरा गयी व जगह जगह पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से जूझना प़ड़ा। सबसे अधिक लंबा जाम वैलीब्रिज पर दिन भर लगता रहा व लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा मौके पर केवल एक पुलिस कर्मी नजर आया। वैलीब्रिज पर लोगों को जाम खुलने में लंबा समय लग रहा था। एक तरफ से वाहन छोडने पर दूसरी ओर वाहनों की लंबी कतारे लग रही थी कई बार तो वाहन वाले बीच से ही जा रहे थे जिस कारण दूसरी ओर से वाहनों को आने में परेशानी होती रही व जाम लगता रहा। अब सीजन लगभग शुरू हो चुका है लेकिन वहा ंपर न स्थायी पुल बना न ही वाहनों को आने व जाने के लिए दूसरा वैलीब्रिज बनाया गया अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले सीजन में मसूरी दिन भर जाम से जूझता रहेगा जिससे पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होगा व लोगों को परेशानियों का सामना करना पडेगा। वहीं दूसरी ओर लाइब्रेरी कैंपटी स्टैण्ड के समीप पुश्ता टूट जाने के कारण वह भी अभी तक पूरा नहीं बन पाया है जिस कारण कैंपटी क्षेत्र जाने व वहां से आने वाले वाहनों को मोतीलाल नेहरू मार्ग से आना जाना पड़ रहा है व वहां भी दिन भर घ्ांटों जाम से जूझना पड़ता है इसी कड़ी में गुरूद्वारा चौक से मलिंगार तक तो हमेशा की तरह जाम हर समय लगा रहता है जबकि पिछली बार निर्णय लिया गया था कि लाल टिब्बा क्षेत्र से आने वाले वाहनों को टिहरी बाईपास मार्ग से भेजा जायेगा लेकिन अभी तक यह व्यवस्था लागू न होने से इस मार्ग पर दिन भर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है इसके साथ ही मालरोड, गांधी चौक, पिक्चर पैलेस आदि स्थानों पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...