नवरात्रौ व हिंदू नववर्ष के मौके पर 101 कन्याओं व 31 लंगूरों का पूजन किया।

Date:

नवरात्रौ व हिंदू नववर्ष के मौके पर 101 कन्याओं व 31 लंगूरों का पूजन किया।

मसूरी। हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रौं पर शुभ मंगलम संस्था ने चैत्र की दूसरे नवरात्रि के अवसर पर 101 कन्याओं एवं 31 लंगूरा का पूजन किया व विधिवत कलावा व तिलक लगाकर कन्याओं को चुनरी उडाई गयी वहीं लंगूरों को रूमाल दिया गया। इस मौके पर सभी को प्रसाद, फल व दक्षिणा दी गयी।

हिंदू नववर्ष के आगमन व चैत्र नवरात्रों पर मसूरी में गरीब कन्याओं का विवाह करवाने वाली संस्था शुभ मंगलम ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर 101 कन्याओं व 31लंगूरो का पूजन किया गया व प्रसाद, उपहार तथा दक्षिणा दी गयी। इस मौके पर माता रानी के जयकारे लगाने के साथ ही मां भगवती की आरती की गयी व बच्चों को हिंदू संवत में चैत्र नवरात्रों व नववर्ष के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर शुभ मंगलम संस्था की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि संस्था लगातार 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है व शुभ मंगलम नव वर्ष के आगमन में सर्वप्रथम कन्या पूजन करती है। उन्हांने बताया कि शुभ मंगलम संस्था गरीब कन्याओं के विवाह करवाती है व उनके माता पिता को जरूरी शादी का सामान देती हैं। अब तक शुभ मंगलम 67 कन्याओं के माता-पिता को उनके विवाह योग्य सामान दे चुके हैं। आगामी अप्रैल माह में तीन कन्याओं के माता-पिता को सामान देने की तैयारी है। कार्यक्रम में रेणु अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेनू वाही, सरोज जैन, सारिका अग्रवाल, राशी अग्रवाल सहित सदस्य व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल भी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...