ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया व देश में शांति व अमन की कामना की। 

Date:

ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया व देश में शांति व अमन की कामना की।

मसूरी। पर्यटन नगरी में मीठी ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने प्रातः मस्जिदों में जाकर नमाज पढी वहीं एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं विभिन्न समुदायों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।

मसूरी में ईद उल फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय ने पूरे उत्साह व पंरपरा के अनुसार मनाया। इस मौके पर लंढौर जामा मस्जिद में प्रातः नौबजे, मस्जिद अमानिया लाइब्रेरी में प्रातः नौबजे, मस्जिद धोबीघाट में सवा नौ बजे, जामा मस्जिद कुलड़ी में 10 बजे नमाज अता की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया व अल्ला से देश में शांति, सदभाव व समृद्धि की कामना की दुआ मांगी। इस मौके पर घरों में ईद पर्व पर विशेष पकवान बनाये गये व अपने रिस्तेदारों सहित मेहमानों को परोसे गये। घरों में ईद पर्व को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों सहित धार्मिक संगठनों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान मस्जिदों के आस पास पुलिस व प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...