Site icon uttarakhandyouthnews.com

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।  

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

मसूरी। सीबीएसई हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम आने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर छा गयी। सीजेएम वेवरली हाई स्कूल में लौरिमबम तियाना ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय मे पहला, गीत तलरेजा ने 97 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, रशनीक कौर शेखों ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय की अयाना सिंह ने 96.2, जहान्वी गुप्ता व अनिका गुनसोला ने 96 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। वहीं ओक ग्रोव स्कूल में 58 छात्रों में से 33 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए वहीं 12 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक व नौ छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय में सीबीएसई हाई स्कूल में मानसवी उपाध्याय ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला, अन्या कश्यप् ने 98 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, अगम प्रियदर्शनी व तम्मय राय ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा, स्थान हासिल किया। वहीं प्रनव कुमार पांडे ने 96.8 व यशस्वी थनुवा ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें रूद्र प्रताप पटेल ने विद्यालय में 81.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला, श्रेयश सिंह ने 73.67 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व लवन्या सोनकर ने 67.3 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

Exit mobile version