ट्रेडर्स एसोसिएशन व भाजपा मंडल ने अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर शर्बत वितरित किया। 

Date:

ट्रेडर्स एसोसिएशन व भाजपा मंडल ने अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर शर्बत वितरित किया।

मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन एंव भाजपा मसूरी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अक्षय तृतीया के पावन पर्व व भगवान परशुराम की जयंती पर लंढौर सनातन धर्म मंदिर के सामने व मालरोड कुलडी साई मंदिर के समीप ठंडे शर्बत का वितरण किया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन एवं भाजपा मसूरी मंडल की ओर से अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर ठंडे शर्बत का वितरण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्वयं लोगों को शर्बत परोसा। इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही राह चलते पर्यटकों ने भी ठंडे शर्बत का आनंद लिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की बधाई दी व कहा कि इस मौके पर लंढौर सनातन धर्म मंदिर के समीप व कुलड़ी में साई ंमंदिर के समीप व्यापार संघ के पदाधिकारियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ठडाई का वितरण किया जिसमें पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने ठंडाई का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा ने कहा कि व्यापार संघ व भाजपा ने संयुक्त रूप से अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर छबील लगाकर ठंडाई का वितरण किया जिसमें लोगों सहित पर्यटकों ने ठंडाई का प्रसाद ग्रहण किया। मसूरी व्यापार संघ पिछले कई वर्षों से इस मौके पर ठंडाई का वितरण किया जाता रहा है उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीय का दिन भगवान कुबेर की पूजा होती है जो व्यापार के लिए शुभ माना जाता है, इसीलिए व्यापार संघ इस पर्व पर ठंडाई का वितरण करता है। इस मौके पर शिव अरोडा, रामू, सोभन सिंह मेंहरा, गुड मोहन राणा, राजेश शर्मा, वैभव तायल, सचिन पंवार, ओपी थपलियाल, नीरज अग्रवाल, वैभव तायल, राजकुमार, मनोज अग्रवाल, अनीता धनाई विजय बिंदवाल आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related