वनाधिकार समिति, वन प्रबंधन समिति व ग्राम सभा ने भूमि कब्जाने व धमकाने वालों के खिलाफ तहरीर दी। 

Date:

वनाधिकार समिति, वन प्रबंधन समिति व ग्राम सभा ने भूमि कब्जाने व धमकाने वालों के खिलाफ तहरीर दी।

मसूरी। वनाधिकार कानून 2006के तहत ग्राम सभा दूधली, की ओर से दूधली की पारंपरिक सीमा के अंतर्गत चल रही बोर्ड लगाने, की प्रक्रिया को असमाजिक तत्वों द्वारा बाधि करने, ग्राम सभा व वार्ड सभा की बैठक में बाधा पहुंचाने, सदस्यों को धमकाने, जान से मारने, एससी, एसटी महिलाओं के साथ अभद्रता व छीना झपटी करने के विरोध में वन प्रबंधन समिति दूधली के अध्यक्ष रामपाल सिंह पंवार, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल, सचिव बाला देवी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया व कोतवाली जाकर तहरीर देकर आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम को दिए ज्ञापन व कोतवाली में दी गयी तहरीर में अवगत कराया गया कि 17 अप्रैल को जब ग्राम सभा व वार्ड सभा एफआरए 2006 की बैठक दूधली के काणाताल में चल रही थी तो अचानक से शुभम राणा, अशोक राणा, तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचे व वन प्रबंधन समिति व वन अधिकार समिति के सदस्यों को धमकाने लगे, व जान से मारने की बात कहने लगे, उनके साथ गंगा नगर राजस्थान के मोहित बब्बर, बलजीत कोचर विकास नगर, व देहरादून के गौरव वाहन से बाहर निकले व ग्रामीणों को धमकाने लगेव स्व. बीरबल की पत्नी बालादेवी, लीला देवी, पत्नी स्व. सीना सिंह, के साथ भी गाली गलौच की व जान से मारने की धमकी दी, वहीं एससी, एसटी महिलाओं के साथ अभद्रता की व वन अधिकार समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल को भी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गयी व शीघ्र दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गयी। वहीं एफआरए 2006 की धारा, सामुदायिक वन संसाधनों की रक्षा, पुनर्जनन, संरक्षण, प्रबंधन तथा सामुदायिक वन क्षेत्र परिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, व वन्य जीवों की रक्षा को नियंत्रित करने और दूधली की सीमा के अंतर्गत अवैध व असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए दूधली चौक पर बैरियर तथा रास्तों पर बोर्ड लगाने के कार्य में भी व्यवधान डाला गया। लेकिन शुभम राणा, अशोक राणा, मोहित बब्बर, बलजीत कोचर, गौरव ने इस कार्य में बाध पहुंचाई व धमकी दी। जो अनुसचित जाति अधिनियम का भी उलंघन है। प्राथमिकी में इन पर कडी कार्रावाई करने की मांग की गयी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, नगर पालिका सभासद जसबीर कौर, पूर्व सभासद बलबीर सिंह पंवार, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल, सचिव बाला देवी, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम पाल सिंह पंवार, सूरत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी, विकेश कुमार, सुनील, राजेंद्र सिह, अमित, दीपक नेगी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने मसूरी वन प्रभाग जाकर मसूरी रेंज अधिकारी को भी शिकायत की है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related