अखिल भारतीय महिला समिति ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

मसूरी। अखिल महिला समिति मसूरी शाखा ने लंढौर छावनी स्थित सीनियर सिटीजन सभागार में मातृ दिवस के उपलक्ष में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टर स्नेहा एवं सहायिका नर्स नरगिस के सहयोग से लगभग 30 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं अन्य रोगियों का परीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला समिति ने महिलाओं को कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन डी-3 तथा न्यूरो संबंधी दवाइयों के साथ फल एवं डाइट चार्ट वितरित किए गए। तािक महिलाएं स्वस्थ्य रहें व डाइट चार्ट के अनुसार आहार लें। डॉक्टर स्नेहा ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों एवं उनके बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर के अंत में स्टैंडिंग कमेटी सदस्य कमल शर्मा ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु डॉक्टर एवं उपस्थित सभी लोगों सहित संस्था की सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष भरोसी रावत, सचिव गीतू मनचंदा, कोषाध्यक्ष उषा धनाई, उषा मेहरा, किरण त्रिपाठी, हरजिंदर बडेरा, रजनी एकांत, रजनी अरोड़ा एवं अनीता सक्सेना आदि मौजूद रही।




