बारिश भी नहीं रोक सकी सेवा का संकल्प, संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने तीन दिन तक चलाया स्वच्छता अभियान।

Date:

बारिश भी नहीं रोक सकी सेवा का संकल्प, संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने तीन दिन तक चलाया स्वच्छता अभियान।

मसूरी। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान बारिश के कारण निर्धारित समय पर पूर्ण नहीं हो पाया था। इसके बाद मिशन के सेवादारों ने सेवा भावना का परिचय देते हुए लगातार तीन दिनों तक अभियान जारी रखा और सफाई कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस दौरान सेवादारों ने कचहरी रोड से गन हिल तक, गांधी चौक से किंग क्रेग टैक्सी स्टैंड तक, चिक चॉकलेट के नीचे वाले क्षेत्र तथा कैमल्स बैक रोड पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत सड़क किनारे फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया तथा आमजन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान देहरादून क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक  दिलबर सिंह पवार लगातार मौजूद रहे और सेवादारों का उत्साहवर्धन करते हुए अभियान का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में सेवादारों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।

सेवादारों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सेवादारों ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

संत निरंकारी मिशन द्वारा चलाया गया यह अभियान स्वच्छ, सुंदर और हरित मसूरी के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने पूजा अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे...

मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना में चार की दर्दनाक मौत।

मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना...