जाम के झाम से नहीं मिल पा रही निजात, घंटो जाम में फंस रहे पर्यअक।

Date:

जाम के झाम से नहीं मिल पा रही निजात, घंटो जाम में फंस रहे पर्यअक।

मसूरी। पर्यटन नगरी में जनता को पुलिस व प्रशासन के प्रयास करने पर भी जाम से निजात नहीं मिल रही, जिसके कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी के हर मार्ग पर जाम की स्थिति से जूझने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

पर्यटन नगरी में इस वर्ष सीजन के दौरान जाम ही जाम नजर आ रहा है, एक भी दिन ऐसा नहीं गया जबकि जाम की स्थिति से लोगों को रूबरू न होना पड़ा हो। मसूरी देहरादून मार्ग पर तो लाइब्रेरी से मसूरी झील तक जाम लग रहा है जो करीब दो से चार किमी तक जाम लगने से पर्यटकों को मसूरी पहुंचने में तीन घंटे से अधिक का समय लग रहा है। जाम की सबसे अधिक परेशानी किंक्रेग से लाइब्रेरी रोड, मोती लाल नेहरू रोड, अकादमी रोड पर हो रही है वहीं लंढौर में तो हमेशा जाम ही रहता है। अब तो मालरोड भी इससे अछूता नहीं रहा। मालरोड पर भी कई जगह पर्यटकों के वाहनों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही अब पिक्चर पैलेस चौक पर जाम से स्थिति विकट हो जाती है। हालंाकि पुलिस, व नगर पालिका के वालिटियर लगातार जाम खुलवाने को जूझते रहते है पर उसके बाद भी जाम नहीं खुल पाता। जाम लगने से जहां पर्यटकों को मसूरी आने में परेशानी होती है वहीं स्थानीय लोगों को भी परेशान होना पड़ता है जो लोग मसूरी से देहरादून या देहरादून से मसूरी नौकरी करने आते है वह समय से नहीं पहुंच पाते वहीं मसूरी से देहरादून उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले छात्र छात्राओं को भी जहां अपने कालेज पहुंचने में विलंब हो जाता है वहीं शाम को समय से घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित रहते हैं। वहीं जाम के कारण लोगों की टेªन छुूट जाती है व जिन्हे बसो से सफर करना होता है उन्हें अपने ंगंतव्य पर पहुंचने में घंटो लग जाते है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...

देवभूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रदर्शन किया।

देवभूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं...