अल्ट्रा मैराथन की किट वितरित की, कल सुबह साढे छह बजे होगी शुरू। 

अल्ट्रा मैराथन की किट वितरित की, कल सुबह साढे छह बजे होगी शुरू।

मसूरी। आज सुबह होने वाली अल्ट्रा मैराथन में 1120 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है, जिन्हें आयोजन स्थल होटल द फर्न बें्रटवुड में किट वितरित की गयी। इस दौरान धावकों की भारी भीड़ मौजूद रही व उनके फिटनेस के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही मनोरंजन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए गये।

दोपहर 12 बजे से किट वितरण का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान लंबी दौड़ के धावकों सहित अन्य धावकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो चिकित्सकों की टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं क्रासफिट की ओर से धावकों को वार्मअप करने के लिए मेडिटेशन, ध्यान, योगा आदि करवाया गया। इस दौरान धावकों के मनोरंजन के लिए एक ओर उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम ढोल दमाउ व रंणसिघे की थाप पर लोक नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें धावकों, पर्यटकों व उनके परिजनों ने भी लोक नृत्य में प्रतिभाग कर मनोरंजन किया वहीं अपराहन चार बजे संत निरंकारी मिशन की ओर से लाइव बैंड प्रदर्शन किया गया। आज सुबह होने वाली दौड में संत निरंकारी मिशन के 125 स्वंय सेवक विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे, वहीं उनके रहने खाने, पानी व अल्पाहार की व्यवस्था मिशन की ओर से की गयी है। वही तीन स्टाल भी उनकी ओर से लगाये जायेंगे तथा निरंकारी मिशन की बैंड प्रस्तुति जारी रहेगी। वहीं समापन पर भी उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम प्रस्तुति देती रहेगी। व समापन पर मंत्री गणेश जोशी मौजू रहेंगे व शुभारंभ पर्यटन विभाग के अपर सचिव अभिनव शाह व आईटीबीपी के आईजी व निदेशक गिरीशचंद्र उपाध्याय झंडी दिखायेंगे। इस मौके पर संदीप साहनी, रजत कपूर, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, सूरत सिंह रावत, अजय मार्क सहित बड़ी संख्या में सहयोगी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।