मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का ४२वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न।

Date:

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का ४२वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न।


मसूरी, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का ४२वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारभं वैदिक मंत्रों व हवन के साथ शुरू किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रकमों, नाटकों व गीतों की प्रस्तुति दी।
स्कूल सभागार में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने एक से एक बढकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को अभीभूत किया। व संदेशप्रद नाटकों का भी मंचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुरातन छात्राओं का स्वागत व विद्यालय में बिताये गये दिनों के अनुभवों को साझा करना रहा। इस मौके पर कई छात्राएं अपने संस्मरण सुनाते हुए भावुक हो उठी व विद्यालय की छात्राओं को प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि एक ऐसा परिवार है जो जीवन भर हमारे साथ रहता है। पूर्व छात्राओं का पढाई पूरी करने लौट आजना इस बात का प्रमाण है, इससे साबित होता है कि विद्यालय उनके जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दौरान पूर्व छात्राओं का मिलन भी हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व अभिभावकों सहित वर्तमान छात्राओं व पूर्व छात्राएं मौजूद रही।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। 

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग...

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में ज्ञापन दिया। 

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में...

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। 

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान...