दो दिवसीय महासू महाराज जागड़ा संपन्न !

Date:

दो दिवसीय महासू महाराज जागड़ा संपन्न


मसूरी। मसूरी के निकटवर्ती कफुल्टी गांव में महासू महाराज का दो दिवसीय जागड़ा पर्व मनाया गया। जिसके तहत मंदिर में देवता की डोली निकाली गयी वहीं पारंपरिक वाद्यय़त्रों की धुन पर देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
कफुल्टी गांव में आयोजित जागड़ा पर्व के बारे में बताते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा डंगवाल ने कहा कि दो दिनों तक चले जागडे का समापन भंडारे के साथ हो गया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति जागड़ा पर्व मनाया गया व रात भर देवता नाचते रहे। उन्होंने बताया कि महासू महाराज की क्षेत्र में बड़ी मान्यता है, गांव की किसी भी महिला को अगर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उनकी पुकार पर वह उनकी समस्याओं को दूर करता है वह इतना दयालू है। वहीं महासू महाराज देवता की डोली को स्नान के लिए हरिद्वार न ले जाकर यमुना नदी ले गये व उसके बाद पालकी को लखवाड़ महासू देवता मंदिर के दर्शन करने गये व वहां के मुख्य पुजारी ने पालकी को बहुत सुंदर वस्त्र भेंट किए। जिसके लिए उनका धन्यवाद। इस मौके पर दोनों दिन भंडारे का आयोजन किया गया था व इसके साथ ही समापन किया गया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत संदस्य पूनम भखवान, हुकम सिंह, संजय, सौरभ बिष्ट, संदीप पंवार, जगत पंवार, दयाल रौछेला, दिनेश डंगवाल, प्रदीप पंवार, भगत दास, रणजीत पंवार, सूरज, अतुल, सचिन, राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान बनाने पर चर्चा की। 

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान...

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।  

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा...

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं...