प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम जनता को जागरूक करने के साथ प्रेरणा का स्रोत।

Date:

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम जनता को जागरूक करने के साथ प्रेरणा का स्रोत।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल के हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना व इससे प्रेरणा लेकर जीवन में उतारने का प्रयास कर रहे हैं।
मसूरी भाजपा मंडल के बूथ संख्या 155 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के संयोजक मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह मन की बात कहते है जो पूरे देश में लगातार सुनते है इसी क्रम में इस बार मन की बात में उन्होंने खेलों को बढावा देने पर विशेष बल दिया। व दो खिलाड़ियों से बात की व उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने जम्मू कश्मीर की डल झील में आयोजित पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा के संदर्भ में होनहार विद्यार्थियों के लिए बनाए गए प्रतिभा सेतु डिजिटल पोर्टल का भी उल्लेख किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री न केवल नई जानकारियाँ देते हैं, बल्कि समाजहित में सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। इस मौके पर शक्तिकेंद्र संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि मन की बात’ सिर्फ सूचना का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करें। इस मौके पर अरविंद सेमवाल, राजेश गुप्ता, सोबन सिंह मेहरा, मोहन उनियाल, गोपाल नौटियाल, राकेश भटट, विपिन चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...