भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंमत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 129वें ऐपीसोड कार्यक्रम का प्रसारण देखने और सुनने का आयोजन किया गया। मसूरी मंडल के 69 बूथों में से 61 बूथों पर ये कार्यक्रम किया गया।
भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया। जो देश की 22 भाषाओं में प्रसारित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से इस दौरान उन्होंने इस साल सेना का शौर्य बना ऑपरेशन सिंदूर, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, एंटीबायोटिक दवाओं, कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष और देश में युवा की भागेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस दौरान पूरे एक साल की यादें मन में घूम रही हैं। 2025 ने ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूरा देश सुनता है व इससे बहुत कुछ जानने, सीखने का अवसर मिलता है। वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल के नेतृत्व में उनके बूथ पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना गया।
मसूरी। नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है जिस पर प्रशासन व पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि नगर पालिका में सभी कार्यक्रम बहुत की सफलता पूर्वक संपन्न हो रहे है उसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने पालिका टाउन हाल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहाकि इस मामले में हमारे पास वीडियों है उसमें उन तत्वों को पहचाना जायेगा व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ नुकसान की वसूली की जायेगी। उन्होंने कहा कि आहवान किया कि आपके लिए कार्यक्रम करवाया जा रहा है उसका आंनद ले लेकिन ऐसी हरकत न करें जिससे प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़े।
जै बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह ने कार्निवाल में भेदभाव का आरोप लगाया।
मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल के तहत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भेदभाव बरतने पर जय बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुलोचना रावत ने मसूरी महोत्सव समिति के सचिव एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि समिति ने भेदभाव किया है जो क्लब पंजीकृत नहीं है उन्हें कई कई कार्यक्रम दिए गये व उनकी समूह पंजीकृत होने के बाद भी उनका नाम लिस्ट से काट दिया गया व एक ही कार्यक्रम दिया। उन्होंने यह भी कहाकि फूड फेस्टिवल में भी उनके साथ भेदभाव किया गया। इस पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहाकि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया लेकिन अब इसमें कुछ नहीं हो सकता। जिस पर समूह ने कहाकि इसका विरोध किया जायेगा।




