भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पर राहुल गांधी की अभद्र टिप्पणी पर पुतला दहन किया। 

Date:

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पर राहुल गांधी की अभद्र टिप्पणी पर पुतला दहन किया।

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिटटू पर अभ्रद व अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी का पुतला जोरदार नारेबाजी के बीच दहन किया।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिटटू पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की जिससे पूरे देश में अल्पसंख्यक समुदाय में रोष है वहीं भाजपा मसूरी मंडल ने राहुल गांधी का पुतला जोरदार नारेबाजी के बीच दहन किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिटटू के बारे में आपत्ति जनक टिप्पणी की जिससे पूरे विश्व में सिख समुदाय चिंतित है। कांग्रेस की नीति यही रही है कि अल्पसंख्यकों को दबाया जाय, उनको प्रताड़ित किया जाय, 1984 में सिख समाज के साथ पूरे देश में उनका अपमान किया गया, कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है, राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के इस कथन की सिख समुदाय सहित भाजपा कडी निंदा की व कांग्रेस के नेताओं को ऐसी बयान बाजी से दूर रहने की सलाह देते है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की व कहा कि ऐेसे बयान देकर कांग्रेस नें अल्पसंख्यकों के विरोध की पराकाष्ठा पार की है, जिससे पूरे देश का अल्पसंख्यक समाज आहत है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, जगजीत कुकरेजा, देवेंद्र मलासी, विजय बुटोला, ज्ञान अग्रवाल, जगदीश भटट, सोबन मेहरा, सचिन पंवार, ज्योति पुंडोरा, उज्जवल नेगी, आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...