मसूरी। बार्लोगंज में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण। 

Date:

मसूरी। बार्लोगंज में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण।

 

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वहीं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने हुसैनगंज में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें, दवाइयां एवं टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘आरोग्यं परमं धनम’ अर्थात स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के समीप उपलब्ध होंगी। इस मौके पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रबंधक अमेंद्र चौधरी ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरे प्रदेश में 115 केंद्र खोले जा रहे है, यह प्रधानमत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच है मसूरी में दो केंद्र खोले गये है, जिसमें एक बार्लोगंज में मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण किया दूसरा हुसैनगंज में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र मुख्यतः शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए खोले जा रहे हैं, इन केंद्रों में 124 बेसिक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जायेगी, एमबीबीएस डाक्टर का परामर्श मिलेगा व इसमें एक भी रूपया नहीं देना है पूरा इलाज निःशुल्क होगा जबकि सरकारी अस्पताल में भी पर्ची का पैसा लिया जाता है, यहां इलाज, दवाइयां सब निःशुल्क है, जो गरीब अपना उपचार नहीं कर सकते उनके लिए एनपीडब्ल्यू प्रचार करेगा इसमें केवल आधार कार्ड देना होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, सचिन गुहेर, पवन थलवाल, नीतू चौहान, जसबीर कौर, अमित भटट, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, अनिल गोदियाल, ओपी थपलियाल, सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने हुसैन गंज में भी आयुष आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस केंद्र में चिकित्सक सहित पांच लोगों का स्टाफ होगा व सभी का उपचार निःशुल्क किया जायेगा जिससे मसूरी व आसपास क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इस केंद्र में 124 दवाइयां जो सभी रोगों की हैं निःशुल्क वितरित की जायेगी व पूरा उपचार किया जायेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...