संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

Date:

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान।

मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी एवं संत निरंकारी मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एमडीडीए पार्किंग के समीप विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

अभियान में संत निरंकारी मिशन के लगभग 50 सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र की व्यापक सफाई की। विशेष रूप से एमडीडीए पार्किंग के नीचे स्थित नाले की सफाई की गई, जहां से करीब एक क्विंटल कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया। सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक, बोतलें, पॉलिथीन तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के क्षेत्र संचालक दिलबर सिंह पवार तथा मसूरी संचालक सुमित कंसल सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की। नगर पालिका परिषद मसूरी ने संत निरंकारी मिशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छ और सुंदर मसूरी के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छता ही स्वस्थ समाज और बेहतर पर्यावरण की आधारशिला है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related