पहाड़ के गांधी इद्रमणि बडोनी को 25वी पुण्यतिथि पर याद किया।

Date:

पहाड़ के गांधी इद्रमणि बडोनी को 25वी पुण्यतिथि पर याद किया।

मसूरी। उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की 25वीं पुण्य तिथि पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैकि व सामाजिक संगठनों ने इंद्रमणि बडोनी चौक मालरोड पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी व उत्तराखंड राज्य निमर्ा्रण में उनके योगदान को याद किया गया।
इद्रमणि बडोनी चौक मालरोड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए व उनकी 25वीं पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इद्रमणि बडोनी ने पूरा जीवन उत्तराख्ंाड राज्य निर्माण के लिए लगा दिया लेकिन राज्य निर्माण से पहले ही वह चले गये। उन्होंने राज्य आंदोलन को धार दी व उनकी ही बदौलत यह राज्य मिला। वक्ताओं ने कहा कि वह एक सुलझे हुए नेता होने के साथ ही संस्कृति कर्मी भी थे जिन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश के कोने कोने तक पहुंचाया। ऐस महान संघर्षशील नेता सामाजिक कार्यकर्ता व संस्कृति कर्मी को उनकी पुण्य तिथि पर याद करना तभी सार्थक होगा जब उत्तराखंड के सपनों को साकार किया जायेगा। जो सपने उनके थे व राज्य के लोगों के थे आज वह पूरे नहीं हो पाये हैं। उनका पूरा उत्तराखंड सम्मान करता था तभी तो उन्हें उत्तराख्ंाड का गांधी कहा जाता है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, राज्य आंदोलनकारी जय प्रकाश उत्तराखंडी, देवी गोदियाल, अनीता सक्सेना, रजत अग्रवाल, भरोसी रावत, जसोदा शर्मा, श्रीपति कंडारी, तनमीत खालसा, केदार चौहान, नागेद्र उनियाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।  

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा...

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं...

भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। 

भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने प्रधानमंत्री मोदी...