भगवान शंकर आश्रम में भव्य रूद्र यज्ञ के माध्यम से शिव की स्तुति की गई।

Date:

भगवान शंकर आश्रम में भव्य रूद्र यज्ञ के माध्यम से शिव की स्तुति की गई।


मसूरी। आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन, के तत्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम मसूरी में अधिक श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व पर भव्य रुद्र यज्ञम के माध्यम से सदाशिव की स्तुति की गई। इस अवसर पर कमल पुष्पों के साथ महादेव का पुष्पार्चन भी किया गया।
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर पुनर्वसु नक्षत्र के सिद्धि योग में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष और आर्यम प्रकल्प के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज के दिशा निर्देश और पावन सानिध्य में समस्त सत्रों की पूजा अर्चना संपन्न हुई। आर्यम की लंदन शाखा की प्रमुख प्रियंका सिक्का सपरिवार समारोह में भाग लेने मसूरी पहुँची। गुरुश्रेष्ठ आर्यम ने इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए भगवान शिव के समस्त स्वरूपों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ शिव ही हमें जीवन चक्र के समस्त वर्तुलों से उन्मुक्त करते हुए मोक्ष के प्रदाता हैं। सभी धर्मों को अंत में शिव में ही समाहित हो जाना है। शिवरात्रि पर्व पर रुद्राअष्टाध्यायी के मंत्रों से अग्निहोत्र संपन्न हुआ। विशेष कमल पुष्पों और अन्य पुष्पों से सदाशिव का अर्चन किया गया। समारोह के आयोजन में माँ यामिनी श्री, हर्षिता आर्यम, उत्कर्ष सिंह, प्रतिभा आर्य, करण पम्मीराज, किशोर यादव, रोहित वेदवान, प्रीतेश आर्य, सुनील कुमार, अविनाश जायसवाल, श्वेता, विजेता, प्रजेश यादव, रवि शर्मा, प्रविंद्र, देवेंद्र, रवि सिंह, सीमा , रश्मि, राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी, मोनिका प्रधान, डॉ नेहा कुमावत, मोनिका कुमावत , गुरमीत सिंह, शालिनी श्री अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...