एलआईसी ने स्थापना दिवस नरेंद्र साहनी को सम्मानित किया।

Date:

एलआईसी ने स्थापना दिवस नरेंद्र साहनी को सम्मानित किया।

मसूरी। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 67वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मसूरी एलआईसी शाखा की महिला कर्मियों एवं शाखा प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल ने मसूरी शाखा की विक्रय वाहिनी व कर्मचारियों की उनके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्य की भूरि भूरि प्रसंसा की। इस मौके पर उन्होंने भारतीय जीवन निगम के पालिसी धारकों का धन्यावाद किया जिनके विश्वास से निगम की नई उंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर पूरे सप्ताह पालिसी धारकों की बीमा संबधी कठिनाइयों के समाधान व निस्तारण किया जायेगा। शाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2022-23व चालू वित्तीय वर्ष में मसूरी शाखा मंे सर्वाधिक नव व्यवसाय प्रीमियम जमा करने हेतु नरेद्र साहनी को शॉल भेंट सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में शाखा के वरिष्ठतम अधिकारी कैलाश चंद्र डबराल व अभिकर्ता गुला सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नरेंद्र साहनी ने एलआईसी की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला व कहा कि गत 23 वर्षों सेे 25 से अधिक प्राइवेट कंपनियों की प्रतिस्पर्धा के फलस्वरूप 60 प्रतिशत से अधिक नव व्यवसाय का हिस्सा भारतीय जीवन बीमा निगम के पास है। जो इस क्षेत्र में एलआईसी को अग्रणी बनाता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...