मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे गरीब वर्ग को 100 वर्ग मीटर में आवास बनाने की छूट देने की मांग की।

Date:

मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे गरीब वर्ग को 100 वर्ग मीटर में आवास बनाने की छूट देने की मांग की।

मसूरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मसूरी दौरे पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने ज्ञापन देकर मांग की कि मसूरी में गरीब वर्ग को 100 वर्ग मीटर पर आवास बनाने की छुूट दी जाय, कंपनी गार्डन का नाम भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखा जाय व एमपीजी कालेज का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष हुकम सिंह पंवार व नगर पालिका टाउन हाल का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा के नाम पर रखा जाय। तथा सर्वे स्टेट लंढौर का अधिग्रहण कर आवासीय कालोनी बनाई जाय। वहीं वहीं रोजगार के लिए हाथी पांव स्थित पर्यटन की खाली जमीन पर रोजगार परक इंस्टीटयूट खोला जाय।
ज्ञापन की जानकारी देते हुए पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि मसूरी में सरकार की कोई आवासीय कालोनी नहीं है और न ही स्थानीय गरीब जनता को प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ मिल पाता है। ऐसे में मसूरी के नागरिकों को जो यहां के स्थाई निवासी है उन्हें 100 वर्ग मीटर जमीन पर बिना नक्शा पास कराये आवास बनाने की छूट दी जाय ताकि उनके आवास का सपना साकार हो सके। वहीं मसूरी में सर्वे स्टेट की कई एकड़ भूमि खाली पड़ी है जिसका अधिग्रहण कर वहां पर आवासीय कालोनी बनाई जाय। वहीं ज्ञापन में मांग की गई की हाथी पावं में पर्यटन विेभाग की कई एकड़ जमीन वर्षों से बंजर पड़ी है उसका उपयोग जनहित में करते हुए वहां पर रोजगार परक इंस्टीटयूट खोला जाय ताकि यहंा के बच्चे यहीं से उच्च तकनीकि शिक्षा ग्रहण कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। वहीं मांग की कि कंपनी गार्डन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखा जाय। यह गार्डन नगर पालिका का है तथा उसका नाम आज भी ब्रिटिश काल से कंपनी गार्डन चला आ रहा है वहीं टाउन हाल का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष, सांसद व विधानपरिषद सदस्य जगन्नाथ शर्मा के नाम पर तथा एमपीजी कालेज का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष हुकम सिंह पंवार के नाम पर रखा जाय। जिस पर मुख्यमंत्री से आश्वासन दिया कि इस दिशा में पूरा प्रयास किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल अमित पंवार, आदि थे।
वहीं दूसरी ओर मसूरी होटल एसोसिएशन द्वारा भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया है जिसमें मसूरी होटल एसोसिएशन के द्वारा मसूरी में 144 करोड रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के शुभारंभ किया जाने की मांग की गई है जिससे कि मसूरी में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया कि आगामी 30 सालों तक मसूरी में पेयजल की समस्या नहीं होगी। ज्ञापन में कहां गया कि जुलाई से अगस्त तक सामान्य से अधिक बारिश लगातार होने के कारण पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। होटल उद्योग गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है। जिससे महामारी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होने मुख्यमंत्री से पेयजल, बिजली का फिक्स चार्ज, सीवर सीट शुल्क, हाउस टैक्स शुल्क, बैंक ऋण के ब्याज, ऋण पुनर्भुगतान और आगे के आसान ऋणों पर छूट कर्मचारियों के वेतन, ईएसआई और पीएफ पर सरकार का समर्थन ,वार्षिक लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में 6 माह की छूट मांगी है। उन्होंने मसूरी शहर को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होने मालरोड के सौदर्यीकरण और पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के साथ कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्होने मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट की योजना को जल्द लागू करने की मांग की है। इस मौके पर उत्तराखंड होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, शैलेन्द्र कर्णवाल मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। 

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग...

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में ज्ञापन दिया। 

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में...

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। 

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान...