राजय आंदोलन कारियों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।

Date:

राजय आंदोलन कारियों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।

मसूरी। राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सुभाष बड़थ्वाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के हितो के लिए परिषद लगातार प्रयास कर रही है, व हाल ही में आंदोलनकारियों की सुविधाओं के लिए उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें कई विषयों पर बहस की गई व कई निर्देश जारी हुए है।
उन्होंने कहा कि जहां तक चिन्हीकरण का सवाल है उसके लिए आगे बढाने के लिए बैठक के माध्यम से प्रस्ताव भेजा है, ताकि इस पर शीघ्र कार्यवाही हो सके। वहीं क्षैतिज आरक्षण को हर विभाग में लागू करने के लिए गृह सचिव में माध्यम से निर्देश जारी करवाया है कि जिस भी विभाग में नियुक्तियां निकले उसमें दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बल पूर्वक लागू करें, ताकि इसका लाभ आंदोलनकारियों के परिवार के सदस्यों को मिल सके। वहीं राज्य आंदोलन कारियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उच्च स्तरीय बैठक के माध्यम से मानदेय वृद्धि के लिए भी मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें कुछ विषय कैबिनेट में जायेगें व कुछ विषयों पर जीओ जारी होगें। उन्होंने कहा कि धामी सरकार आंदोलनकारियो ंके हितों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है, उन्हांने पेशन बढाने का कार्य किया व अब पेंशन कोषागार से दिलवानें का कार्य शुरू किया गया है, इसी प्रकार उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे व आंदोलनकारियों को सम्मान देने का कार्य करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जसपाल राणा के निधन से मसूरी मंे शोक की लहर।

जसपाल राणा के निधन से मसूरी मंे शोक की...

गोल्फ कार्ट संचालन बंद होने से संचालकों के रोजी रोटी पर संकट।

गोल्फ कार्ट संचालन बंद होने से संचालकों के रोजी...

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मिशन का सहयोग सराहनीय, पालिका ने आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मिशन का सहयोग सराहनीय,...